काशीपुर- गुरुवार को मां बेटी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या से हड़कम्प मच गया। यहां काशीपुर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात करते हुवे अल्ली खां मोहल्ले में मां बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर खुद थाने पहुंच गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।समाचार के मुताबिक काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ला में ननिया (45) पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा (22) वर्ष के साथ रहती है। ननिया का पति और उसका बेटा दुबई में काम करते हैं।
गुरुवार की सुबह स्थानीय निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और ननिया का भी गला रेत दिया।

दिन दहाड़े डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सलमान और शिबा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। इसलिए उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
