- जेजीएन चीनी मिल, सितारगंज द्वारा रचा गया इतिहास, एक सप्ताह में किया गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों में खुशी की लहर।
सितारगंज: जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि चीनी प्रबंधन ने अपने वादे के अनुसार किसानों को नियमानुसार समय से पहले ही 18 नवंबर से 20 नवंबर तक क्रय किये गये गन्ना मूल्य का भुगतान सम्बन्धित समितियों क्रमशः सितारगंज एवं खटीमा को 25 नवंबर को 51 लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया है जो कि गत वर्ष के पेराई सत्र में किये गये गन्ना मूल्य भुगतान से भी त्वरित गति से किया गया, जिससे किसानों में खुशी की लहर दौडी , इससे किसान गन्ने उत्पादन की ओर प्रोत्साहित होंगे।
जिलाधिकारी ने किसानों से उन्नतशील प्रजातियों की बुआई करने तथा मिल को साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने के लिए अपील की। जिलाधिकारी ने साथ ही आश्वसन दिया कि गन्ने का भुगतान इसी प्रकार नियमानुसार त्वरित गति से किया जाता रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की खुशी में देश की खुशहाली है, कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश का किसान सशक्त व खुशहाल हो तभी प्रदेश भी उन्नति के नए शिखरों तक पहुंचेगा, इसी क्रम में यह एक शुरूआत है आगे भी इसी प्रकार किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा, व अन्य फसलों हेतु भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयासों से उत्तराखंड में कृषि की दशा एवं दिशा में सकारात्मक बदलाव लाये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के किसानों की आय दुगुनी करने संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रदेश सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
