Uttarakhand covid: एक बार फिर कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। आज से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।
बता दे कि गुरुवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसके प्रसार को रोका जा सके।
लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
