उत्तराखंड-(बड़ी खबर) बेटा नहीं हुआ तो मासूम बेटियों की कर दी हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– बेटा नहीं होने से गुस्साए पिता ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर बेहरमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना देहरादून के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसके बिहार भागने की आशंका जताई जा रही है

।पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि एक घर में दो बच्चियां मृत मिली हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। बच्चियों की पहचान आंचन (साढ़े तीन साल) और अनुषा (डेढ़ साल) पुत्री जितेंद्र साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जितेंद्र यहां कबाड़ बीनने का काम करता है।जितेंद्र यहां दोनों बेटियों और मां दुर्गा देवी के साथ रहता था। जबकि उसकी पत्नी रीना झगड़े के कारण घर छोड़कर कहीं चली गई है।

शुक्रवार को जितेंद्र व उसकी मां काम पर गए थे। रात को जब आरोपी की मां दुर्गा देवी घर वापस आई तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार बच्चियों के गले पर निशान हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें