कार्तिकेय कॉलोनी फेज 1 कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी डॉ.चंद्रावती जोशी वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मोरी, उत्तरकाशी में कार्यरत की प्रथम समीक्षात्मक पुस्तक ‘हिंदी बाल साहित्य: परशुराम शुक्ल का योगदान’ का लोकार्पण बाल प्रहरी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, लालढांग हरिद्वार में किया गया।
किताब का विमोचन करते हुए लेखिका ने बताया कि बाल साहित्य के उत्थान एवं विकास हेतु उनका यह पहला प्रयास है। यह पुस्तक हिंदी बाल साहित्य को एक नई दिशा प्रदान करेगी तथा आगे शोध करने वाले शोधार्थियों के लिए लाभदायक होगी। पुस्तक लोकार्पण के सुअवसर पर लेखिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मार्गदर्शक प्रो. प्रभा पंत, पिता लालमणि जोशी, माता पुष्पा जोशी एवं परिवारजनों को दिया। पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मानित लेखिका मीना सुब्बा, सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार राकेश चक्र, उदय किरोला, डॉ महेंद्र प्रताप पांडे,केपीएस अधिकारी, गोविंद शर्मा,महावीर रवाल्टा, प्रो. प्रभा पंत, नवल पत्रिका संपादक हरिमोहन,रावेंद्र रवि,नीरज पंत, दयाराम मौर्य,हरदेव सिंह, इंदु तिवारी सहित 11 राज्यों के 100 से अधिक साहित्यकार मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
