बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, लूट की आशंका।
अल्मोड़ा- उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में 60 वर्षीय गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के गले का गलोबंद गायब और शरीर पर चोट के निशान होने से लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गंगा देवी अकेली रहती थीं। उनका पति मोहन सिंह लमगड़ा बाजार में रेस्टोरेंट चलाते हैं और अधिकतर समय वहीं रहते हैं। जब सुबह तक गंगा देवी बाहर नहीं आईं, तो पड़ोसियों ने उनके घर जाकर देखा। दरवाजा खुला और टीवी चालू था, वहीं गंगा देवी बिस्तर पर मृत पाई गईं। घटना की जानकारी उनके पति और बेटे रविंद्र को दी गई, जिन्होंने तुरंत गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचकर टीम के साथ प्रारंभिक जांच में जुट गए। पुलिस ने बताया कि मृतका के कान से खून बह रहा था, गले पर निशान थे और गलोबंद गायब था। घर के बाकी आभूषण सुरक्षित पाए जाने से यह आशंका है कि हत्या के पीछे लूट का मकसद हो सकता है। लेकिन घर गांव के बीच में होने और आसपास लोगों की आवाजाही के बावजूद यह वारदात हुई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण की पुष्टि होगी। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में मदद कर रही है।
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। घटना शुक्रवार की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य को पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में मिला प्रथम स्थान जबकि देशभर में ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में मिली जगह
देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत 
