कोटद्वार: उत्तराखंड के विकासखंड बीरोंखाल के जिवई गांव में एक भालू ने महिला पर अचानक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया…लेकिन परिजन तुरंत उसे एम्स दिल्ली ले गए।
घटना के समय लक्ष्मी देवी (35) पत्नी महीपाल सिंह अपने गांव से सटे बापता गांव की सीमा पर घास काट रही थी। उनके साथ उनकी देवरानी सास और ससुर बकरियां चरा रहे थे। अचानक भालू ने लक्ष्मी देवी पर हमला किया और उनका चेहरा गंभीर रूप से नोच डाला…जिससे एक आंख को काफी नुकसान पहुंचा।
लक्ष्मी देवी की चीख-पुकार सुनकर परिजन शोर करते हुए उनके पास दौड़े तब भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल लक्ष्मी देवी को बीरोंखाल अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शैलेंद्र रावत ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया।
घरेलू परिस्थितियों के कारण उनके पति महीपाल सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं…इसलिए परिजन लक्ष्मी देवी को एम्स दिल्ली ले गए। वन विभाग के रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को क्षेत्र में भेजा गया और गश्त शुरू कर दी गई। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली से फोन पर महिला का हाल जाना और बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
