पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने किया गिरोह का भंडाफोड़ , एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घंटाघर स्थित एमडीडीए कंपलेक्स स्थित एक दफ्तर में छापा मारकर 10वीं और 12वीं की मार्कशीट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने नेशनल काउंसलिंग फॉर रिसर्च एजुकेशन नाम से ट्रस्ट बनाया था। पुलिस को आरोपी के पास ब्लैंक और फर्जी तैयार किए गए सर्टिफिकेट तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार एमडीडीए कंपलेक्स में स्थित एक दुकान पर कुछ लोग फर्जी मार्कशीट व शैक्षणिक दस्तावेज बनाकर लोगो से पैसा वसूल कर रहे हैं उक्त सूचना पर दून पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर देहरादून व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट व शैक्षणिक दस्तावेज बनाकर कमाई करने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से फर्जी मार्कशीट व दस्तावेज बरामद किये है।
मामले का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने एक आरोपी रामकिशोर राज को अरेस्ट किया है. रामकिशोर खुद पांचवी पास है। रामकिशोर ने देहरादून के एमडीडीए कंपलेक्स में एक ऑफिस तैयार किया था। इस ऑफिस में रामकिशोर अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की जाली प्रमाण पत्र तैयार करता था, जिनको बिहार और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को 10 से 15 हजार रुपये में बेचा करता था। बताया जा रहा है कि अभी तक इस फर्जी सर्टिफिकेट से करीब एक दर्जन से ऊपर लोगों को सरकारी नौकरी भी मिल चुकी है।
आरोपी की पहचान राज किशोर राय पुत्र राम मनोहर राय निवासी मकान नं. 124 पित्थुवाला खर्दू चंद्रमणी, कैलाशपुर रोड मोहब्बेवाला, देहरादून, उम्र 43 वर्ष, मूल निवासी ग्राम बिकेन्या, निकट पंचायती भवन, थाना व जिला गाजीपुर (उ0प्र0) के रूप में हुई है। वहीं मामले में पुलिस को अब सहेन्द्र पाल पुत्र हरपाल सिह निवासी म.न. 317 स्ट्रीट न01 नियर गौरा शंकर शिव मन्दिर सैनी नगर खतौली मु0 नगर, इन्दु पुत्री हयात सिह निवासी 129 हरभजवाला, पो0- मेहूंवाला, देहरादून की तलाश है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
