- भारत के स्वर्णिम भविष्य की नींव है बजटः डॉ0 धन सिंह रावत
देहरादून- केन्द्र सरकार के बजट को कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट को भारत के स्वर्णिम भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें सभी पहलुओं को शामिल करते हुये बजट की व्यवस्था की गई है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र विशेष महत्व देते हुये नवीन योजनाएं शुरू के लिये व्यवस्था की गई है। जिसका सीधा लाभ देश एवं प्रदेश के आम जनमानस को मिलेगा।
डॉ0 रावत ने केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा पर जीडीपी का 2.9 फीसदी तथा स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.1 फीसदी बजट खर्च करने के की व्यवस्था के लिये प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार जताया। केन्द्रीय बजट में नये नर्सिंग कॉलेजों एवं एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों की स्थापना करने, बच्चों व किशोरों के लिये राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू करने, मिलेट्स की पैदावार बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4 शुरू करने की जो व्यवस्था की गई है उससे साबित होता है कि केन्द्र सरकार का बजट जन अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसका लाभ देश के हर वर्ग को मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
