Almora News: अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। भिकियासैंण में प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। वर्ग सघर्ष की आशंका में भिकियासैंण को छावनी में तब्दील हो गया है।
घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। वर्ग विशेष से मामला जुड़ा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जानकारी के अनुसार सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने विगत 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी।
इस बीच दोनों का प्रेम विवाह गुड्डी के सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया। गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए। उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। हरयाकांड की सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैंं। तहसीलदार निशा रानी ने बताया की पूूरे मामले की जा जांच की जा रही है। आरोपी पकड़ लिए गये है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
