ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
हल्द्वानी/नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण के मामले में उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम ने जिम्मेदारी तय करते हुए कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है। विभागीय आदेशों के मुताबिक लापरवाही के प्रथम दृष्टया आरोप में प्रभारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार, सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रविंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
वहीं पेयजल निगम स्तर पर भी कार्रवाई हुई है। प्रभारी अधिशासी अभियंता शशिपाल सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता संजय कुमार आर्य और कनिष्ठ अभियंता दीपांशु शर्मा को ज्योलीकोट क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी लापरवाही के मामले में निलंबित किया गया है। विभागीय आदेशों में जल स्रोतों की सफाई, पेयजल गुणवत्ता की जांच और प्रभावित क्षेत्रों में समय पर कार्रवाई में लापरवाही का उल्लेख किया गया है।
नंद किशोर को मिली हल्द्वानी की जिम्मेदारी
इसी कार्रवाई के बीच उत्तराखंड जल संस्थान ने अधीक्षण अभियंता नंद किशोर को अधीक्षण अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान हल्द्वानी के पद पर तैनात किया है। आदेश के अनुसार वे अपने वर्तमान पद के कार्यों के साथ लालकुआं क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। यह व्यवस्था नियमित व्यवस्था होने तक प्रभावी रहेगी।
ज्योलीकोट प्रकरण में एक साथ कई अधिकारियों पर कार्रवाई और नई तैनाती को विभाग की ओर से जिम्मेदारी तय करने की बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।










अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार 