हल्द्वानी। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सोमवार को हल्द्वानी तहसील परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने की।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट-1 (BLA-1) और पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। रामनगर, नैनीताल और भीमताल से जुड़े प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में भाग लिया।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि साप्ताहिक बैठकों के माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। बैठक में प्रतिनिधियों के सवालों और समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान किया गया। अधिकारियों के अनुसार SIR की प्रक्रिया लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी हो चुकी है और हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में भी इसे पूरा किया जा रहा है।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगामी समय में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि FLC के दौरान ईवीएम की जांच से जुड़ी प्रक्रिया और इसमें शामिल होने वाले लोगों के बारे में राजनीतिक दलों को विस्तार से बताया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने दल के प्रमुख पदाधिकारियों से समन्वय कर नाम और पदनाम उपलब्ध कराने की अपील की….ताकि संबंधित प्रतिनिधियों को पहचान पत्र जारी किए जा सकें।
बैठक में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित कांग्रेस, भाजपा, बसपा और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके 
