बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
लालकुआं। देवभूमि उत्तराखंड की माटी से निकलकर बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली बिंदुखत्ता (नैनीताल) की होनहार बाल कलाकार भूमि रमोला अब नेटफ्लिक्स की हिंदी कॉमेडी सीरीज़ ‘चुंबक’ में पिया केजरीवाल की भूमिका निभा रही हैं। 11 वर्ष की उम्र में भूमि ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा को उम्र की सीमा नहीं बांध सकती।
‘चुंबक’ की कहानी मुंबई की एक काल्पनिक कॉलोनी ‘चुंबक कॉलोनी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पांच पड़ोसी परिवारों की जिंदगियां एक-दूसरे से जुड़ती हैं। सीरीज़ में पिया, धर्मेंद्र केजरीवाल और किरण केजरीवाल की बेटी है। धर्मेंद्र का किरदार सुमीत राघवन और किरण का किरदार संदीपा धर ने निभाया है। भूमि का किरदार पिया आत्मविश्वासी, बेबाक और स्पष्ट सोच रखने वाली लड़की का है, जिसका अपने पिता के साथ खास रिश्ता भी कहानी में देखने को मिलता है।
आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित इस सीरीज़ को ‘हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनाया गया है। सीरीज़ में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, अनंत वी. जोशी और अमायरा दस्तूर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ‘चुंबक’ फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
भूमि रमोला मूल रूप से बिंदुखत्ता और बागेश्वर मैगढीस्टेज से जुड़ी हैं। उनके पिता मनोज रमोला भारत के टॉप-10 कास्टिंग डायरेक्टर्स में शामिल हैं और एक लेखक भी हैं। बिंदुखत्ता की इस नन्हीं कलाकार ने मुंबई जाकर न सिर्फ नैनीताल जिले बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
भूमि ने सिर्फ एक साल के भीतर टेलीविजन और फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बना ली है। उन्होंने 2024 में पॉकेट एफएम की ऑडियो सीरीज़ ‘एक लड़की को देखा तो’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने रिया और आर्यन की दोहरी भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रोमैक्स ट्रैक्टर और स्कोडा कार जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम किया।
फिलहाल वह ‘चुंबक’ के साथ-साथ सोनी सब के शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में तितली की भूमिका में भी नजर आ रही हैं। इससे पहले वह ‘उफ़्फ… ये लव है मुश्किल’ में गुजिया शर्मा के किरदार में दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। इस शो में उनका किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि दर्शक शो को ‘गुजिया वाला शो’ कहकर बुलाने लगे।
भूमि को उनकी लघु फिल्म ‘वंश’ के लिए श्रेष्ठ बाल अभिनेत्री के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 का पुरस्कार भी शामिल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार 
