हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा।

रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले #भाजपा के अनुसांगिक संगठन ABVP को बड़ा झटका लगा है। संगठन द्वारा अध्यक्ष पद पर विशाखा चौहान को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद छात्र नेता नीरज कंडारी के समर्थकों में भारी आक्रोश है।नीरज कंडारी को टिकट न मिलने के विरोध में ABVP के प्रदेश, जिला और नगर स्तर के अनेकों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आज सामूहिक रूप से संगठन से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नीरज कंडारी ने वर्षों तक संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया है। हर समय छात्र हितों के लिए संघर्ष किया, आंदोलन किए। ऐसे जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता को नजरअंदाज कर संगठन ने छात्र हितों का हनन किया है।

समर्थकों ने साफ कहा है कि अब वे नीरज कंडारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और कॉलेज परिसर में छात्र हितों की असली लड़ाई लड़ेंगे। इस बगावत के बाद रामनगर PG कॉलेज का चुनाव अब दिलचस्प होता नजर आ रहा है, जिसका सीधा फायदा अन्य छात्र संगठनों को मिल सकता है l

uttarakhand #nainital #Ramnagar

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें