हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की वर्ष 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्था की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। इस दौरान संरक्षक मंडल और अध्यक्ष की ओर से सभी पदाधिकारियों को शैश पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने कहा कि पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से हर वर्ष सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नई रूपरेखा के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
क्लब की ओर से करवाचौथ मेला और लोहड़ी मेला जैसे आयोजन किए जाते हैं। इसके अलावा रक्तदान शिविर और निशुल्क मेडिकल कैंप सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।
इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
संस्था के संरक्षक मंडल में रीना मानसेरा, रश्मि राजपाल, उपमा सेठी, नीलिमा सडाना, नीतू साहनी, प्रिया सहगल, पूनम क्वात्रा और किरण कक्कड़ को शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संगीता गांधी, नीति थरेजा, पूजा बग्गा, कनी मल्होत्रा और चेस्ठा सडाना को दी गई है। महामंत्री पद पर आस्था गुंबर और ऐमा साहनी को जिम्मेदारी मिली है।
सचिव पद पर गुंजन सडाना, सीमा बत्रा, एकता वर्मा और भूमिका बांगा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी बबीता जुनेजा, ज्योति अरोड़ा और आकांक्षा सूरी को सौंपी गई है।
कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना गुलाटी और सह-कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना जुनेजा व शालिनी गुंबर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुरभि राजपाल को मिली है।
किट्टी प्रभारी के रूप में आंचल खन्ना, संजू अरोड़ा, अंजु मोंगा और सरिता नरूला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी ने संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
