हल्द्वानी। शहर के कमलुवागांजा स्थित रिदम हाउस डांस स्टूडियो में रविवार को हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन आयोजित किए गए। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले ऑडिशन में 100 से अधिक डांस कलाकारों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल ने दीप प्रज्वलित कर की। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग डांस प्रस्तुतियों के जरिए निर्णायकों के सामने अपना हुनर दिखाया।

ऑडिशन में नितेश यादव और हर्षिता गोस्वामी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन इन्हीं निर्णायकों की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में रिदम हाउस डांस स्टूडियो की निदेशक स्वर्णिमा जोशी और सह निदेशक संदीप सिंह सोड़ी समेत दीया गैरा, अमन आर्या, निखिल कुमार, मयंक कुमार, देवेंद्र भंडारी, कमलेश कांडपाल, मानसी राणा, शिवी, शिवानी बिष्ट, रोहित भट्ट, दीपा भौरियाल और हर्षिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
ऑडिशन के बाद अब हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले की तैयारी है। आयोजकों के अनुसार, ग्रैंड फिनाले का आयोजन 27 सितंबर को कमलुवागांजा स्थित गंगोत्री मैरिज पैलेस में किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागी अपनी डांस प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव 
