भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो (BRE समिट एंड एक्सपो) 2026, 2–5 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा
- पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
नई दिल्ली: भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो (BRE समिट एंड एक्सपो) 2026 का आयोजन 2 से 5 नवंबर, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा।
पहली बार, नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े तीन बड़े आयोजन एक ही मंच पर होंगे — BRE समिट एंड एक्सपो 2026, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance – ISA) असेंबली का 9वां सत्र, और ग्रीन हाइड्रोजन पर चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference on Green Hydrogen – ICGH)।
विवरण की घोषणा करते हुए, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा शिक्षा मंत्रालय के मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने BRE समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन करने की सहमति दी है।
श्री जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति विकसित भारत के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और वैश्विक सतत विकास में इसके योगदान को दर्शाती है।”
इस समिट में 75 से अधिक देशों से 75,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जो नवीकरणीय ऊर्जा की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही मंच पर समेटेगा। प्रतिभागियों में नवीकरणीय ऊर्जा डेवलपर्स, प्रौद्योगिकी कंपनियां, निर्माता, बैटरी स्टोरेज फर्में, ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र के अग्रणी, वित्तीय संस्थान, अंतरराष्ट्रीय संगठन और निवेशक शामिल होंगे।
श्री जोशी ने कहा कि इस समिट को वैश्विक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। BRE समिट एंड एक्सपो के लिए 34 देशों को आमंत्रित किया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ने असेंबली के लिए 128 देशों को आमंत्रित किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
