देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती


देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने विभाग में 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक आईपीएस अधिकारी, पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक और प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।


आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद रजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित


इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों को विभिन्न जिलों में तैनाती मिली है। दक्ष शौंडक को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा और समीरन भट्ट को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीपित कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय के इन तबादला आदेशों के बाद विभिन्न जिलों में पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें