रिश्वत लेते हुए एलआईयू के दरोगा और हेड कांस्टेबल को बिजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार।
रामनगर (नैनीताल)-रामनगर से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रामनगर में स्तिथ एलआईयू के कार्यालय में छापामारी कर सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी को विजिलेंस ने हिरासत में लिया है। आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए LIU में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की गई थी दो दिनों पूर्व हुई शिकायत को जांच करने पर सही पाया गया और आज रिश्वत लेते हुए दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरु प्रीत सिंह जो कि दोनों ही LIU में तैनात है को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों लोग पासपोर्ट रिन्यूअल के नाम पर ₹2500 रिश्वत मांग रहे थे आज ट्रैप टीम द्वारा जाल बिछाकर ₹2000 रिश्वत लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया की शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के समक्ष दरोगा सौरभ राठी ने पैसे देने के लिए गुरप्रीत की ओर इशारा किया था और पीड़ित ने हेड कांस्टेबल गुरप्रीत को पैसे दिए थे लिहाजा दोनों को गिरफ्तार किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले 

