Rudrpryag News- रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज क्वीलाखाल में नशे में धुत प्रधानाचार्य को शिक्षक-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने व हिंसक व्यवहार के चलते डीएम ने निलंबित कर दिया है। डीएम मुख्य शिक्षाधिकारी को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं। दूसरी ओर प्रधानाचार्य के नशे में रहने और हिंसक व्यवहार के विरोध में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों ने धरना दिया।
आरोप है कि पिछले कई दिनों से प्रधानाचार्य सतीश कुमार शराब पीकर विद्यालय आ रहे थे। साथ ही शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज के साथ छात्र-छात्राओं से मारपीट भी की थी। स्कूली बच्चों ने प्रधानाचार्य के इस व्यवहार के बारे में अपने परिजनों को बताया था। शुक्रवार को भी प्रधानाचार्य नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे और वहां मौजूद शिक्षक, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर छात्र-छात्राएं कक्षाओं से और शिक्षक-कर्मचारी कार्यालय से बाहर मैदान में आ गए। उन्होंने प्रधानाचार्य से ऐसा नहीं करने के लिए इसके बाद भी प्रधानाचार्य का गाली-गलौज नहीं थमा तो विरोध में स्कूली बच्चे, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला 
