उत्तराखंड-(बड़ी खबर) केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा अपडेट , पायलट सहित 7 लोगों की मौत की पुष्टि , देखें मृतकों की सूची

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग-अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन श्री सी रविशंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी कोे जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट समेत 7 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई।  मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) कुल 07 यात्री थे। इनमें से तीन यात्री गुजरात, एक यात्री कर्नाटक तथा एक यात्री झारखण्ड से था। एक अन्य यात्री की जानकारी अभी एकत्रित की जा रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी। जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रिस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत केदारनाथ गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना में पायलट समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत हो गई उक्त हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज धमाके से साथ हेलिकॉप्टर में आग लग गई। रुद्रप्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जगह पर घना कोहरा है और हल्की बर्फबारी भी हो रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है। बताया जा रहा है मृतकों में मृतकों में तीन यात्री गुजरात, एक कर्नाटक, एक तमिलनाडु और एक झारखंड का है। पायलट मुंबई के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उक्त हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण:-

01.पूर्वा रामानुज
02.कृति ब्राड
03.उर्वी
04.सुजाता
05.प्रेम कुमार
06.काला
07.पायलट अनिल सिंह

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें