Pithoragadh News: इन दिनों उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आयी है। शहरों में गोलीकांड और हत्याओं के बाद अब पहाड़ में भी वारदातें होने लगी है। खबर पिथौरागढ़ जिले से है। जहां एक ग्रामीण की हत्या के बाद जिले में सनसनी फैल गई। घटना डीडीहाट के घोरपट्टा क्षेत्र की है। जहां ननपापों गांव निवासी एक ग्रामीण को अटल गांव निवासी व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पति के बचाव के लिए आई पत्नी को भी आरोपी ने लाठी डंडे मार कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार ननपापों गांव निवासी प्रह्लाद सिंह पुत्र धनराज सिंह 48 साल की घोरपट्टा में परचून की दुकान है। शनिवार को अटल गांव निवासी सोबन सिंह से उसकी किसी बात पर मामूली बहस हो गई थी। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद सोबन राम ने प्रह्लाद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान प्रह्लाद पर हमला होते देख वहीं पास में मौजूद उसकी पत्नी कलावती देवी पति को बचाने आई तो हत्यारोपी सोबन राम ने कलावती पर भी लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे कलावती देवी के गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कलावती के सिर, पीठ, हाथ और पैरों पर गंभीर चोट आई है।
पहाड़ मंे दिनदहाड़े हत्या के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और वे भी बीच बचाव को दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कलावती देवी को डीडीहाट सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में की जांच जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
