Haldwani news: हल्द्वानी में आवारा जानवरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें से कई हमलावार भी हो चुके है। वहीं आये दिन सड़कों पर मंडराने से कई बार राहगीर और वाहन चालक भी घायल हो रहे है। वहीं कभी-कभी ये अचानक हमले भी कर देते है। ऐसे में लोग इनके भय से दहशत में है। मंडी परिसर में बेसहारा पशुओं ने हमला कर दो महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। नाराज आढ़तियों ने आवारा जानवरों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
आज दो महिलाएं मंडी में सब्जी और फलों का अवशेष बीनने पहुंचीं थीं, तभी वहां घूम रहे आवारा जानवरों ने उन्हें सींग मार दी। हमले में एक महिला के सिर पर चोट लगी है, जबकि सांड ने दूसरी बुजुर्ग महिला के छाती पर प्रहार कर दिया। दोनों ने खुद को बड़ी मुश्किल से बचाया।
इससे पहले सब्जी व्यापारी राशिद खान को आवारा जानवर ने हमला कर हवा में उछाल दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन में गिर गया और सिर पर चोट लग गई। राशिद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंडी परिसर में बेसहारा पशुओं आतंक काफी बढ़ गया है। आलू-फल आढ़ती व्यापारी ने कहा कि पशुओं की समस्या दूर करने के लिए स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
