उत्तराखंड -(बड़ी खबर) यहां स्विफ्ट कार से नोटो के बंडल के बंडल बरामद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

काशीपुर में मुखबिर की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने आईजीएल फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कर से लाख रुपए की नकदी बरामद की है। फिलहाल कर सवार इतनी बड़ी रकम के बारे में किसी भी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। वही मौके पर इनकम टैक्स की टीम को भी बुलाया गया उक्त बरामद धनराशि के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी टीम तथा पुलिस की टीम पूरी तरह से सक्रिय है। आज आईटीआई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में धनराशि आ रही है। आईटीआई पुलिस द्वारा आईजीएल फैक्ट्री रोड स्थित दोहरी परसा गुरूद्वारा के पास मुख्य सड़क पर चैकिंग के दौरान एक काले रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK 18G 4005 को रोका। कार में 03 व्यक्ति सवार थे जिनमें 46 वर्षीय मानवेंद्र दास पुत्र एम के दास निवासी आवास विकास काशीपुर थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर, 40 वर्षीय अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी द्रोण विहार कोतवाली काशीपुर जिला उधम सिंह नगर, 40 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जसपुर खुर्द थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर सवार थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए

पुलिस को कार सवारों ने बताया कि वे सभी उत्तरांचल इस्पात प्राइवेट लिमिटेड सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर के कर्मचारी हैं और कार के डैशबोर्ड में कंपनी के तीस लाख रुपये रखे हैं जिन्हें वह फैक्ट्री में जमा करने के लिए ले जा रहे हैं। चैकिंग कर रहे आईटीआई थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। साथ ही बाजपुर विधान सभा में नियुक्त एफएसटी टीम को मौके पर बुलाया लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो डेशबोर्ड के अन्दर से 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए व 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए तथा 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए कुल 33 लाख रुपये बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
यह भी पढ़ें 👉  सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा

कार सवार इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके । मौके पर इनकम टैक्स की टीम को भी बुलाया गया। उक्त बरामद धनराशि के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है। चैकिंग टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी, सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिहं बिष्ट, कांस्टेबल तेन्द्र सिहं नेगी, दीपचन्द्र लोहनी थाना, नवीन भटट थाना, प्रशांत नेगी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें