Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है यहां पूर्व पार्षद की उनके घर के पास ही एक व्यक्ति द्वारा फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी लगभग 56 वर्षीय पूर्व पार्षद विपिन शर्मा पप्पी की बुधवार की शाम को एक व्यक्ति द्वारा उनके घर के पास ही फावड़े से काटकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आरोपी का नाम टेक चंद बताया जा रहा है और वह सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी। विभिन्न पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है विपिन शर्मा पप्पी पूर्व में नगर निगम पार्षद रह चुके हैं। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 

