Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पिछले 4 दिन से बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अगले 4 दिन मैदानी इलाकों में जहां बारिश से कुछ राहत रहेगी वहीं पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 4 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहेगा। वही उक्त पर्वतीय जनपदों में कहीं कहीं ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह के समय तापमान जीरो डिग्री से नीचे रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 5 और 6 मई को राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर रुद्रप्रयाग चमोली और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
