Haldwani News: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है ,बताया जा रहा है कि 8 माह पूर्व 35 वर्षीय आरोपी ने डरा धमका कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था नाबालिग के पेट में दर्द होने पर परिजन जब उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए तो तब नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के पैदा होने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को लगी पूछताछ में पता चला कि उसके साथ 8 महीने पहले दुष्कर्म हुआ था जिसके बाद पीड़िता के भाई ने बनभूलपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है फिलहाल पूरे मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
मंगलवार को नाबालिग के पेट में दर्द होने पर परिजन उसको अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी दी. जिसके बाद प्रसव पीड़ा होने पर नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने जब पीड़िता से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह जब लगभग 8 माह पूर्व नूरी मस्जिद इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा हल्दानी के पास रहते थे तो वहां पर रहने वाले तजम्मूल पुत्र अज्ञात ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया मामला दर्ज करते हुए इस बलात्कार की घटना में शामिल अभियुक्त 38 वर्षीय तजम्मुल उर्फ नन्नू निवासी ग्राम बैरम नगर पोस्ट आफिस नरखेड़ा तहसिल स्वार थाना भोट जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी नूरी मस्जिद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूल किया है। उन्होंने बताया आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

