ऋषिकेश – उत्तराखंड में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मामला ऋषिकेश के सामने आया है जहां आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर तिराहे के पास रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का मिला है। मृतक के सिर में गोली लगी है। पुलिस को मृतक के शव के पास से एक देसी कट्टा, बाइक और स्विच ऑफ मोबाइल मिला है।
पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है।मुआयना करने के बाद मृतक के कपड़ों से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान अनिल के रूप में हुई है उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला है। शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है । मामला फिलहाल संदिग्ध है, लेकिन हालात को देखकर कहा जा सकता है कि युवक ने ठोडी के नीचे देशी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल, जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
रविवार की रात करीब 9:30 बजे स्थानीय युवक ने पुलिस को सूचना दी कि आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी के तिराहे पर एक युवक की लाश पड़ी है. सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि बाइक खड़ी है और उसके पास में एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। गौर करने पर देखा तो युवक के सिर में गोली लगी हुई।मृतक के पास से एक आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ।
आधार कार्ड में मृतक का नाम उत्तरप्रदेश के बिजनौर के साधुपुरा निवासी अनिल (26) पुत्र चतरू लिखा है। आधार कार्ड और फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को एम्स की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
