चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत सूखीढांक डंडा मीडार मोटर मार्ग के कुलियाल गांव के चामी तोक में सोमवार सायं 4:20 बजे बोलेरो वाहन संख्या उक 04 TA 4777 वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम में खाई में गिरे हुए लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से रीठा अस्पताल पहुंचाया।
बताया जाता है कि बोलेरो में 9 व्यक्ति सवार थे जिसमें से तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा 6 घायल हैं। जिन्हें उपचार हेतु तत्काल 108 के माध्यम से रीठा हॉस्पिटल को भेज दिया गया। मैक्स बिनवाल गांव से हल्द्वानी वाया चोरगलिया नानकमत्ता साहिब रोजाना चलती थी मैक्स दुर्घटना कुल्याल गांव के बैंड के पास हुई। मौके पर तत्काल तहसीलदार पाटी पहुचे।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में मारे गए मृतको के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतको की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी ने घटना पर दुख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
बोलेरो के अचानक खाई में गिरने से श्रीमती चंद्रा देवी पत्नी श्री चिंतामणि ग्राम बिनवाल गांव तहसील पाटी, मनोरथ निवासी गोलडांडा तहसील पाटी, पान सिंह परवाल निवासी परेवा तहसील पाटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
जबकि इस घटना में रंजीत कुमार पुत्र श्री हर प्रसाद निवासी उगनपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश,डालचंद पुत्र श्री दिलीप सिंह निवासी उगनपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश, गौरी थ्वाल पुत्र श्री कृष्णा थ्वाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल, पार्वती देवी पत्नी श्री रेवा दत्त निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल, भुवन चंद सनवाल पुत्र श्री नारायण दत्त सनवाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल तथा भुवन चंद्र गोला पुत्र श्री कृष्ण चंद्र गोला निवासी गोलडाडा तहसील पाटी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार किया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
