देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धामों में इस बार दीपावली का पर्व खास रंग बिखेरने वाला है। पहली बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पवित्र बदरीनाथ धाम में 12,000 दीपों की रोशनी से परिसर जगमगाएगा…वहीं माता लक्ष्मी को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि यह दीपोत्सव 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन में बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और बदरीनाथ होटल एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहेगा। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, भंडारी और कमदी हक-हकूकधारी भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
इसी प्रकार केदारनाथ धाम में भी श्रद्धा और भक्ति का दीपोत्सव मनाया जाएगा। दोनों धामों में मंदिर परिसर, मार्गों और आसपास के क्षेत्रों को दीपों और फूलों से सजाया जाएगा।
बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि दीपावली और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिरों को 12 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे।
दीपावली के दिन विशेष पूजा-अर्चना दीप प्रज्वलन और आकर्षक सजावट के साथ ही भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्व के दौरान चारों ओर आस्था, भक्ति और रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
