- एडीएम और सीओ पर गिरी गाज, देहरादून किया संबद्ध
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी बवाल मामले में एडीएम रजा अब्बास और सीओ प्रशांत कुमार पर गाज गिरी है। दोनों को शासन ने देहरादून संबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जनाक्रोश रैली के आयोजक संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संगठन की ओर से दोनों के तबादले की मांग की जा रही थी।
बीती 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई थी, जब प्रदर्शनकारी तय मार्ग से जाने की बजाए दूसरे मार्ग से जाने पर अड़ गए थे। इस दौरान ढाई घंटे तक गतिरोध के बाद पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई, जिसमें 9 पुलिसकर्मी सहित कुल 27 घायल हुए। कई घायलों का आज भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बुधवार को घटना के बाद पहली बार
जनाक्रोश रैली के दौरान एडीएम रजा अब्बास मौके पर भी नहीं थे, लेकिन आयोजक संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संगठन ने उन पर अन्य अधिकारियों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। वहीं सीओ प्रशांत कुमार रैली के दौरान उसी बेरिकेडिंग पर तैनात थे, जहां पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई थी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे थे और शाम को लौट गए थे। इसके बाद देर शाम को एडीएम और सीओ को दून संबद्ध करने के आदेश जारी हो गए। अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास को जहां कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में संबद्ध किया गया। वहीं, सीओ प्रशांत कुमार को पुलिस मुख्यालय संबद्ध किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार 
