गरुड़ (बागेश्वर): गरुड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र के रणकुंणी गांव में बीती 29 अक्टूबर (धनतेरस पर्व) की रात सिलेंडर की आग से जले मां-बेटों समेत चार लोगों की ऋषिकेश एम्स और देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि, गंभीर रूप से झुलसे घटना के मुख्य आरोपी कुंदन नाथ समेत तीन लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बीती 29 अक्तूबर की रात रणकुणी गांव में नारायण सिंह का परिवार नई स्कूटी खरीदने की खुशी में घर पर पार्टी कर रहा था, जिसमें पड़ोसी माधोनाथ गिरी का परिवार भी शामिल था। इसी बीच माधोनाथ का बेटा कुंदन नाथ नशे की हालत में वहां पहुंचा और लोगों से अभद्रता करने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते कुंदन ने पड़ोसी नारायण सिंह के घर के अंदर से कुंडी लगाकर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी। उसके बाद वह खुद बुरी तरह झुलसते हुए बाहर भागा, जिसे बचाने में दोनों परिवारों के 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के चार दिन बाद सात झुलसे गंभीर घायलों को पहले हल्द्वानी फिर एम्स ऋषिकेश और देहरादून रेफर कर दिया था। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता के अनुसार बुधवार रात उपचार के दौरान 42 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण गिरी, उनके बेटे 19 वर्षीय जीवन गिरी और 20 वर्षीय विनोद गिरी पुत्र नारायण गिरी के अलावा वारदात के आरोपी कुंदन नाथ की 64 वर्षीय मां भगवती देवी की मौत हो गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 


