हरिद्वार। सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड की टीम ने शुक्रवार को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (हरिद्वार) में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून सेक्टर में शिकायत दी थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से खरीदे प्लॉट के दाखिलाखारिज के बदले लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर आरोपी को मंगलौर स्थित कार्यालय में रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली और चल–अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पदीय कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहभागी बनें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 

