- गुड मॉर्निंग का मैसेज न भेजने पर गुस्साया ट्यूशन टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा,परिजनों ने मुकदमा करवाया दर्ज।
डोईवाला (देहरादून)- डोईवाला में ट्यूशन टीचर ने हैवानियत ने सारी हदें पार कर दी। छात्र ने टीचर को सुबह गुड मॉर्निंग का मैसेज नहीं भेजा तो टीचर अपनी मर्यादा ही भूल गया। उसने शाम को छात्र के ट्यूशन पहुंचने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने तहरीर देते हुए ट्यूशन टीचर पर कार्रवाई की मांग की।
डोईवाला में ट्यूशन टीचर छात्र के गुड मॉर्निंग का मैसेज नहीं भेजने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक मामला जोलीग्रांट चौकी के भानियावाला का है। जहां भानियावाला निवासी अनुज गोयल ने अपने 14 वर्षीय पुत्र की पिटाई को लेकर जॉलीग्रांट चौकी में तहरीर दी है।
आरोप है कि उनका पुत्र डी-फेक्टो इंस्टिट्यूट भानियावाला में ट्यूशन पढ़ता है। उन्होंने बताया कि रविवार को जब उनका पुत्र शाम चार बजे अपनी ट्यूशन क्लास पहुंचा, तो उनके टीचर ने उसे बेहरमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि छात्र का कसूर केवल इतना था कि छात्र ने व्हाट्सअप पर अपने टीचर को गुड मॉर्निंग का मैसेज नहीं भेजा था। जिसको लेकर छात्र के पिता अनुज गोयल ने तहरीर देते हुए इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सहित ट्यूशन टीचर पर कार्रवाई की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 