उत्तराखंड: अलर्टः उत्तराखंड में तीन दिन बारिश और अंधड़ के आसार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अलर्टः उत्तराखंड में तीन दिन बारिश और अंधड़ के आसार

देहरादून। राज्य में शुक्रवार से मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक बारिश-अंधड़ की चेतावनी जारी की है। सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। कई जगह हल्की से मध्यम और कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में ज्यादा बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली की नौकरी छोड़ी, गांव लौटकर शुरू किया ट्राउट पालन; अब हर महीने 60 हजार तक कमाई
Ad

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने गुरुवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आएगा। शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून व पौड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। यहां बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह

आपदा प्रबंधन विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम की डयूटी अफसर डॉ. वेदिका पंत ने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया। साथ ही कहा कि भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति न दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 8 बार विधायक रहे गुलाब सिंह की 100वीं जयंती, जानिए क्यों आज भी याद किया जाता है उनका नाम

इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट है। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व यूएसनगर में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। 20 के लिए येलो अलर्ट है व प्रदेशभर में हल्की बारिश के साथ 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें