उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 17.04.2025 को अपराह्न 1:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18.04.2025 को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून तथा पौड़ी में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा), दिनांक 19.04.2025 को जनपद देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं. (30-40 किमी./घंटा से 50-60 किमी./घंटा से 70 किमी./घंटा) साथ ही जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा) तथा दिनांक 20.04.2025 को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा) की सम्भावना व्यक्त की
गयी है। इस स्थिति में अपने जनपदों में निम्न सावधानियों सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-
- प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।
- आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
- NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
- समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।
- उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
- अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।
- उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।
- असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।
- सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जायें कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।
- भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) बदलेगा मौसम, पाला और ठंड का Alert
हल्द्वानी : व्हाइटहॉल स्कूल में “कार्निवल विंटर फेस्ट” की धूम
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 46.18 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
हल्द्वानी : रघुवर दत्त जोशी ने विश्व चैंपियनशिप में दिखाया दम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कृष्णा स्टोन पर छापा, नियम तार तार, क्रेशर में विशालकाय गड्ढा देख अधिकारी हैरान
नैनीताल : जिले के निकायों में DM के निर्देश पर दाखिल–खारिज में आई तेजी
रामनगर: घर और रिसोर्ट मे हुई 02 चोरी के मामलों की गुत्थी सुलझी, 30 लाख के जेवरात, 12 लाख नगद बरामद
हल्द्वानी : बच्चों के चेहरे पर टीम थाल सेवा ऐसे लाई मुस्कान
नैनीताल: सफलता की कहानी, ‘रेशम नई पहल’ से पहाड़ की महिलाओं की बदली पहचान पहली बार बनाई जा रही है रेशम से पेंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आजादनगर में 87 फीसदी और गांधी नगर में 70 फीसदी बिजली जा कहां रही है? कमिश्नर ने पूछा सवाल? 
