उत्तराखंड: दिल्ली से मसूरी आ रही 27 सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला, एक घायल
मसूरी। मसूरी जाने वाले पर्यटक मार्ग पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी वाला बैंड के समीप एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस की गति धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक तथा चौकी बालूगंज से पुलिस बल आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से गुरुवार रात 11 बजे मसूरी के लिए रवाना हुई थी। सुबह पानी वाला बैंड के पास पहुंचने पर बस की कामनी (सस्पेंशन प्रणाली) टूट गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस में सवार अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला, निवासी दिल्ली को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्री सकुशल हैं, जिन्हें प्राइवेट वाहनों के माध्यम से मसूरी रवाना कर दिया गया।
बस चालक की पहचान जसवंत (25 वर्ष), निवासी विजय पार्क, मौजपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद, 
