चमोली: हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार 10 अक्टूबर को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे।
पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। इस बार हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए अब तक करीब दो लाख 72 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को यहां इस साल की अंतिम अरदास होगी। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ से शुरू होगी। इसके बाद कीर्तन और गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में स्थापित करने के बाद दोपहर एक बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बंद होंगे।

इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए थे। इस प्रकार इस बार की यात्रा कुल 139 दिन चली। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए घांघरिया पहुंच रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : ED का छापा, सोना, कैश और घड़ियां बरामद
नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट 


