देहरादून: युवतियों के कमरे में घुसा युवक उनके चिल्लाने पर 25 फीट ऊंचे मकान से नीचे कूद गया। आरोप है कि नीचे जमा भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। इससे उसकी जान चली गई। रायपुर थाना पुलिस ने मामले में मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ डोईवाला अभिनय चौधरी ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को रविवार रात करीब एक बजे दशमेश विहार में एक संदिग्ध युवक के दो युवतियों के कमरे में घुसने की सूचना मिली। बताया गया कि युवतियों के चिल्लाने पर वह कूद गया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा स्थानीय लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया
शिनाख्त रोहन जोशी उम्र 24 वर्ष निवासी निनुश, त्यूणी देहरादून के रूप में हुई। आसपास पूछताछ में पता लगा कि अनिल दशमेश विहार में किराये पर रहने वाली दो युवतियों के कमरे में घुस रहा था। युवतियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। इस दौरान युवक युवतियों के कमरे की साइड में बनी टीन शेड से पीछे की तरफ करीब 25 फीट नीचे कूदा।
उधर, मृतक के भाई अमन जोशी ने रायपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों ने पीटकर उसकी हत्या की। हत्या करने के आरोपियों में शामिल डैनी रावत और उसके साथी बताए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक दून में एक मेटेरियल सप्लायर के यहां काम करता था। पुलिस की कहना है कि घटना स्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे मामला साफ होगा। उधर, मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने मौत का कारण साफ नहीं बताया। उन्होंने विसरा और ब्लड सैंपल सुरक्षित रखा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
