Ramnagar News- आपने गाना सुना होगा प्यार का अंजाम किसने जाना हम तो मोहब्बत किये जा रहे है… ठीक ऐसा ही हुआ उत्तराखंड के रामनगर में। जहां एक बच्चे का पिता युवती के प्यार में पड़ गया। फिर क्या था बीबी घर पर और प्रेमिका बाहर। ये जुदाई प्रेमी को बर्दाश्त नहीं हुई तो दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की । आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि युवक की हालत में सुधार है।
रामनगर के पीरूमदारा बंदोबस्ती निवासी राजकुमार गांव में ही एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। उसी फैक्ट्री में टांडा गांव की एक युवती भी काम करती है। काम के दौरान रोज मिलना जुलना प्यार में बदल गया। लेकिन उनके बीच की दीवार युवक की शादी बन गई। युवक एक बच्चे का पिता है। जिससे वह शादी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में मंगलवार की शाम दोनों ने जहर गटक लिया। हालत बिगडऩे पर एक युवक दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में दोनों को आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की खबर नहीं है।
युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी सुबह फैक्ट्री में काम करने के लिए निकली थी। उसके जहर खाने की जानकारी भी उन्हें नहीं थी। हालांकि युवक-युवती से पूछताछ की कोशिश की गई लेकिन हालात खराब होने से वह कुछ नहीं बता पा रहे है। युवक विवाहित है। उसकी एक बेटी भी है। जबकि युवती अविवाहित है। फिलहाल ठीक होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
