हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज दोपहर 12:45 बजे के करीब पर भीषण दर्दनाक हादसा हो गया यहां किन्नौर जिले में पहाड़ी दरकने से रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस सहित एक ट्रक और तीन से चार अन्य वाहन भी पूरी तरह जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि हरिद्वार आ रही बस में लगभग 35 यात्री सवार थे इसके अलावा अन्य वाहनों में भी यात्री थे। हादसे की आई तस्वीरें इतनी भयावह है कि आपकी रूह कांप उठेगी।

घटनास्थल से आई तस्वीरों के मुताबिक किन्नौर हाईवे पर एक जगह नहीं बल्कि काफी लंबे हिस्से में पूरी पहाड़ी का मलवा गिरा है जिसमें रास्ते से गुजर रहे पांच से छह वाहन बुरी तरह मलबे में दब गए हैं फिलहाल सेना सहित एनडीआरएफ आईटीबीपी की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही है।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर में अधिकतर मार्ग इसी तरह सड़कों को काटकर बनाए गए हैं आए दिन होने वाले भोजन की वजह से अब तक कई जाने जा चुकी हैं लेकिन आज यह हादसा काफी भयंकर बताया जा रहा है। मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए बचाव दल लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए चौकन्ना होकर काम कर रहा है फिलहाल बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबरें आ रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 