Haldwani News- हल्द्वानी में शशि बिहार काशीपुर निवासी ने अपने बेटे सौरभ टम्टा से ओपन यूनिवर्सिटी के सामने ₹25000 की लूट हो जाने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उच्चाधिकारियों सहित एसपी सिटी जगदीश चंद्र फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। पीड़ित द्वारा बताया गया कि उनके बेटे सौरभ टम्टा ओपन यूनिवर्सिटी में फीस जमा करने के लिए ₹25000 लेकर जा रहे थे तभी विश्वविद्यालय के पास तीन लड़कों ने मारपीट करते हुए उनसे पैसे लूट लिए।
मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने घटना की जांच की और इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी गई लेकिन पुलिस को बार-बार शौरभ पर शक हुआ तो उन्होंने सौरभ से गहनता से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
दरअसल सौरभ टम्टा द्वारा पिता द्वारा फीस के लिए दिए गए ₹25000 वह मोबाइल में ऑनलाइन तीन पत्ती गेम में हार गया और जब असलियत बताने की बारी आई तो उसने घरवालों को लूट की झूठी सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने पर तत्काल सौरभ टम्टा का ₹5000 का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और परिजनों के सामने उसकी काउंसलिंग की गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
