उत्तराखंड के सोमेश्वर चनौदा के पास बूंगा गांव में शनिवार की शाम थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई करते एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गेहूं की मड़ाई करते समय महिला के कपड़े और बाल मशीन में फंसने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर भेज दिया जहां महिला का आज अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम होगा।
सोमेश्वर के तहसील के चनौदा गांव में एक महिला दीपा देवी पत्नी अशोक सिंह भाकुनी उम्र 35 वर्ष खेत में थ्रेशर मशीन में गेहूं की मड़ाई का काम कर रही थी। तभी उसकी साड़ी थ्रेशर मशीन के साफ्ट में फंस गई। मशीन ने उसको अपनी तरफ खींच लिया। हादसे में उसके सिर, हाथ पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल्मोड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका दीपा देवी के पति पठानकोट हिमाचल से गांव के लिए रवाना हो चुके हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगरः डिब्बे में बंद ‘जिंदा कोबरा’ लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला इसी ने डसा है
हल्द्वानी : यहां ई रिक्शा गिरा नहर में, एक की मौत
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत 
