कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल): रविवार को कोटद्वार क्षेत्र के जंगल में एक दुखद घटना सामने आई। बृजमोहन सिंह, उम्र करीब 70 वर्ष जो शिवपुर में अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे…गाय चराने और लकड़ी लेने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि बृजमोहन सिंह अपने साथी हेमेंद्र सिंह कंडारी के साथ जंगल में गए थे। हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बेस हॉस्पिटल कोटद्वार भेज दिया गया।
वन विभाग ने लोगों से जंगल में सावधानी बरतने की अपील की है। स्थानीय ग्रामीणों में बढ़ती हाथियों की गतिविधियों को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
लैंसडाउन वन प्रभाग कोटद्वार के डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने कहा कि टीम मौके पर मौजूद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आसपास के लोगों को जंगल में लकड़ी लेने न जाने की अपील की गई है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि हालात ऐसे ही रहे…तो पहाड़ के गांव खाली हो सकते हैं। वन विभाग ने सुरक्षा उपायों को लेकर सतर्कता बरतने और ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष 

