दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप
नैनीडांडा के एक विद्यालय का मामला, केस दर्ज
बैजरो। नैनीडांडा ब्लॉक के एक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 11 की छात्रा ने विद्यालय के दो पीटीए शिक्षकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छेड़छाड़ का मामला दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह का बताया जा रहा है। छात्रा के पिता ने मामले में थाना धुमाकोट में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि गत 31 दिसंबर, 2024 को एक पीटीए शिक्षक एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता ने 8वें पीरियड में प्रयोगशाला में छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया।
जब छात्रा शिक्षक के चंगुल से छूटकर भागी तो शिक्षक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। पकड़ने में असफल रहने पर शिक्षक ने किसी से उनकी शिकायत करने पर उसे फेल करने की धमकी दी। इसी विद्यालय के नागरिक शास्त्र विषय के प्रवक्ता ने घटना से तीन दिन पहले 28 दिसंबर को विद्यालय के हाफ टाइम में इसी तरह की कुचेष्टा की।
इस दौरान आरोपी अध्यापक ने कहा कि वह उन्हें अच्छी लगती है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी दूसरे अध्यापक ने भी उसे फेल करने की धमकी दी। कहा कि दोनों अध्यापक उनकी बेटी पर बुरी नजर रखते हैं व गलत इशारे भी करते हैं, जिससे उनकी बेटी उदास रहने लगी और विद्यालय जाने से भी कतरा रही है।
कहा कि परिवार द्वारा लगातार दबाव डालने पर उनकी बेटी ने विगत 22 जनवरी को उन्हें व परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। धुमाकोट थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर दोनों अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
