दून अस्पताल के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
देहरादून- दून अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश का नतीजा थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना के बाद सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
घटना 19 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है, जब दून अस्पताल के बाहर गोली चलने की सूचना डायल 112 पर प्राप्त हुई। मौके पर पहुँची कोतवाली नगर पुलिस ने पाया कि दीशांत राणा पुत्र नौनिहाल सिंह राणा निवासी पुरोला, उत्तरकाशी गोली लगने से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल के साथी आयुष्मान कौशिक ने बताया कि उनका विवाद कैनाल रोड स्थित कैंटीन पर कव्यांश धामा, रोहन आर्य और विशाल तोमर से हुआ था। इसी रंजिश के चलते कव्यांश धामा के पक्ष से दो अन्य युवक अस्पताल के बाहर पहुँचे और उनके साथी दीशांत राणा को गोली मारकर फरार हो गए। घायल के भाई शिवम सिंह राणा की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 371/2025 धारा 109/352 भा.दं.सं. (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज खंगाले, संभावित ठिकानों पर दबिश दी और गुप्त सूचना तंत्र सक्रिय किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों, रोहन आर्य पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड, थाना रायपुर (34 वर्ष) एवं विशाल तोमर पुत्र धर्मेंद्र तोमर निवासी गुजराड़ा मानसिंह, थाना राजपुर (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार सुधोवाला भेजा गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
