राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 2051 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए शासन की अनुमति का इंतजार
देहरादून। प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने सहायक अध्यापकों के 2051 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक शासन से अनुमोदन नहीं मिल पाया है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों के बाद शिक्षा निदेशक की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब विभाग शासन की अनुमति का इंतजार कर रहा है ताकि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भी भर्ती की तैयारी चल रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आउटसोर्स माध्यम से लगभग 2300 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शिक्षा विभाग का मानना है कि इन भर्तियों से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 

