देहरादून: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने मंगलवार को इस बाबत सभी मंडलीय प्रबंधकों व अधिकारियों को पत्र जारी किया।
क्रांति सिंह ने बताया कि पिछले महीनों में भारी बारिश, आपदा और मार्ग बंद होने जैसी समस्याओं के कारण बस संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे निगम की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है। इसके कारण कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है, साथ ही मार्च के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयक भी भुगतान लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि अब पीक सीजन शुरू हो चुका है और आने वाले दशहरा-दीवाली त्योहारों में रोडवेज बस स्टेशनों व मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है…जिससे निगम की आय में सुधार होगा। इसलिए अपरिहार्य कारणों को छोड़कर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
निगम प्रबंधन का मानना है कि सभी मिलकर काम करेंगे तभी वेतन भुगतान जैसी कठिनाइयों से उबरना संभव होगा। सभी कर्मचारियों से पूर्ण योगदान देने की अपेक्षा की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
