देहरादून: उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा का संचालन बुधवार 1 अक्तूबर 2025 से शुरू हो रहा है।
डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद हैरिटेज एविएशन ने उड़ानों की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। यात्रियों के लिए इन दोनों मार्गों पर प्रति सीट किराया ₹2500 तय किया गया है।
हेली सेवा का समय इस प्रकार रहेगा….
पिथौरागढ़ से मुनस्यारी: सुबह 10:30 बजे
हल्द्वानी से अल्मोड़ा: सुबह 11:50 बजे
योजना के तहत यह सेवा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) द्वारा चलाई जा रही है। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस पहल से न केवल स्थानीय लोगों को समय की बचत होगी…बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पहाड़ों के कठिन सफर को कुछ मिनटों की हवाई यात्रा में बदलकर यह हेली सेवा स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
