kashipur

उत्तराखंड: उपद्रव के बाद प्रसाशन की बड़ी करवाई, 348 राशन कार्ड रद्द

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर: काशीपुर में बीते माह “I Love Mohammad” मामले में हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के अलीखां वार्ड में की गई जांच के दौरान 348 अपात्र राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने यह कार्रवाई घर-घर सत्यापन अभियान के बाद की है।

जांच में 1459 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया। इनमें से एसएफवाई (SFY) श्रेणी के 26, पीएचएच (PHH) श्रेणी के 310 और एएवाई (AAY) श्रेणी के 12 कार्ड अपात्र पाए गए। प्रशासन के अनुसार, इन सभी कार्डधारकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, फर्जी पता या दोहरी पहचान जैसे गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

प्रशासन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अलीखां वार्ड में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है…जिनमें से कई परिवार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—दोनों राज्यों में रहते हैं। कुछ लोगों के आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज हैं जिससे ड्यूल एंट्री की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल यह कार्यवाही सिर्फ एक वार्ड में हुई है। आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी राशन कार्ड, आधार और मतदाता सूची का व्यापक स्तर पर सत्यापन किया जाएगा।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उधम सिंह नगर एक सीमावर्ती जिला है और यहां पर कुछ लोग दोनों राज्यों की योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा कई मामलों में अपराध के लिए भी राज्य सीमा का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर इस पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

प्रशासन द्वारा अपात्र कार्डधारकों से वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इसके अलावा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें